बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता फिल्म बधाई हो में अपने शानदार एक्टिंग के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने इस फिल्म में एक ऐसी महिला का रोल निभाया है जोकि काफी ज्यादा उम्र में मां बन जाती हैं। ऑफस्क्रीन की बात करें तो नीना अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा चर्चा का कारण बनी रहती हैं। हाल में ही नीना आईफा अवार्ड्स 2019 में शानदार जश्न की रात में अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया।
60 साल की अभिनेत्री अपने लुक से हमेशा कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हुई नजर आ जाती है। नीना के लुक की बात करें तो उन्होंने अपनी ही बेटी मसाबा गुप्ता के कलेक्शन का ऑफ शोल्डर नियॉन कलर की ड्रेस पहनी। इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ खूबसूरत चोकर पहना।
IIFA Awards 2019 Winners List: बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट मूवी, बेस्ट डायरेक्टर... पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
इस लुक के साथ नीना ने गोल्डन कलर के स्नीकर्स पहने। जिसमें वह एक दम बिंदास नजर आ रही थी। इस लुक को देखकर उनके फैंस काफी तारीफ करते हुए नजर आ रहे है।