फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपने फैशन सेंस और फिटनेस के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। जाह्नवी अधिकरत जिम और पिलाटे के बाहर स्टाइलिश अंदाज में नजर आ जाती हैं। मंगलावर को वह बिना मेकअप खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। जिसे देखकर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।
जाह्नवी कपूर के लुक की बात करें उन्होंने व्हाइट कलर की स्ट्रिप्ड ओवरसाइज ड्रेस पहनी हुई थी। इस लुक के साथ जाहन्वी ने बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया था। बस लिप कलर से अपने लुक को पूरा किया। वहीं बालों की स्टाइल की बात करें तो बन बनाए हुए नजर आईं। एक्ट्रेस की ऐसी सादगी देखकर हर कोई फैन होता जा रहा हैं। लेकिन कई लोगों को उनके आउटफिट्स पसंद नहीं आए।
दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर स्टनिंग अवतार में आईं नजर, देखें तस्वीरें
एक यूजर ने लिखा, 'बिना मेकअप ये ज्यादा खूबसूरत नजर आती हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा यह तस्वीर हम डिजर्व नहीं करते है। यह बहुत ही सुंदर है।