रेखा ने एक बार फिर चलाया अपने लुक का जादू, जावेद अख्तर की बर्थ डे पार्टी में दिखीं बेहद खूबसूरत
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। जिसमें ऋतिर रोशन, राकेश रोशन, रिचा चड्ढा सहित कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की। वहीं बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा के आते ही हर किसी की निगाहे उन्हीं पर जाकर टिक गई। रेखा अपनी सुंदरता और अभिनय के साथ-साथ लाखों दिलों पर राज करने वाली सदाबहार अभिनेत्री रेखा इस समय 65 साल की हो गई है। लेकिन बढ़ती उम्र का असर उनपर बिल्कुल भी नहीं है।
रेखा के लुक बात करें तो ग्रीन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनकर नजर आईं। इस लुक के साथ रेखा ने मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक के साथ हैवी गोल्डन ईयररिंग्स के हेयरस्टाइल में हमेशा कि तरह बन बनाया हुआ था। वहीं मांग में सिंदूर और छोटी से बिंदी उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहा था।
रेखा ने इस लुक के साथ खूबसूरत नेकपीस के साथ गोल्डन कलर की पोटली बैग के साथ अपने लुक को पूरा किया।
दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। दीपिक सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन की व्हाइट कलर की शीर साड़ी में नजर आईं। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को पार्टिंग करते हिए बन बनाया और हैवी ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया।