काजल अग्रवाल (Kajal Aggrawal) अपने नो मेकअप लुक के कारण काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी यह एयरपोर्ट लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। काजल हैदराबाद एयरपोर्ट पर बिना मेकअप के स्पॉट हुई।
काजल के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट टीशर्ट के साथ रिप्ड डेनिम पहना हुआ था। जिसके साथ उन्होंने फ्लैट्स पहने हुए थे। वहीं मेकअप के नाम में कुछ नहीं किया। इसके साथ ही चश्मा लगाए हुए नजर आईं।
पैपराजी को देखते ही उन्होंने हाथ हिलाकर हैलो के साथ प्यारी सी स्माइल दी जो कैमरे में कैद हो गई। फैंस को ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है।
मगाधीरा एक्ट्रेस काजल अपनी रियल ब्यूटी की तस्वीरें अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में शेयर करती रहती हैं।
काजल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'राणारंगम (Ranarangam)' 15 अगस्त को तमिल वर्जन में रिलीज होने वाली है। इस बारे में उन्होंने ट्वीट करके खुशी जाहिर की थी।