'कलंक' के टीजर रिलीज में दिखा आलिया-वरुण और सोनाक्षी सिन्हा-आदित्य रॉय का शानदार अंदाज, देखें तस्वीरें
Kalank Teaser: करण जौहर की अगली फिल्म 'कलंक' का अब हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। आज इस फिल्म का टीजर रीलीज हो गया है। इस खास मौक में आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर के साथ-साथ संजय दत्त, माधुरी दीक्षित स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट हुए।

माधुरी दीक्षित के लुक की बात करें तो वह ब्लैक कलर की फ्लोरल साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप और कर्ली हेयर के साथ खूबसूरत ज्वैलरी पहनी हुई थी।