Lakme Fashion Week 2018: Amoh By Jade के लिए कल्कि कोचलिन ने बिखेरा रैंप वॉक में जलवा
'यह जवानी है दिवानी' फिल्म से लोगों की नजरों में आई कल्कि कोचलिन ने Amoh By Jade के लिए रैंप वॉक किया। देखे तस्वीरें..

Amoh By Jade ने साल 2017 के लैक्मे फैशन शो की तरह इस साल 2018 भी एथेनिक कनेक्शन को ही शो किया।
डायरेक्टर जोया अख्तर की अगली फिल्म 'गली बॉय में बॉलिवुड की एक नई ऑनस्क्रीन जोड़ी नज़र आनेवाली है। इस फिल्म के लीड रोल के लिए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को फाइनल खरने की खबर पहले ही आ गई थी। अब खबर यह है कि ऐक्ट्रेस कल्कि कोचलिन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी।
कई फिल्मों, शॉर्ट फिल्मों और डॉक्युमेंट्रीज में नजर आ चुकीं कल्कि कोचलिन इस फिल्म में रैप करती हुई नजर आएंगी। हालांकि हमने सामाजिक विषयों पर बने कई विडियोज में कल्कि को रैप करते हुए देखा है पर यह पहला मौका होगा जब वह बड़े पर्दे पर रैप करते हुए दिखेंगी।