नई दिल्ली: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह एक से बढ़कर बोल्ड अंदाज से लेकर ट्रेडिशनल अंदाज से हर किसी की धड़कने बढ़ा देती है। ऐसा ही उनका एक लुक काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह बेहद सेक्सी और हॉट नजर आ रही हैं।
जजमेंटल है क्या के रिमिक्स सॉन्ग लॉंच के समय कंगना राजकुमार के साथ काफी बोल्ड अंदाज में नजर आईं। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने Ermanno Scervino ब्रांड की शीर ड्रेस पहनी हुई थी। जिसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का ग्राटर और स्टॉकिंस पहना हुआ था। जो कि उनके एक दम हॉट लुक दे रहा था।
इस लुक के साथ कगंना ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ स्मोकी आइज और स्टाइलिश हेयरस्टाइल बनाई हुई थी।
कंगना रनौत का ये लुक कई फैंस गको पंसद आया तो कई यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि कंगना खूबसूरत लग रही है लेकिन उनके कपड़े कुछ ज्यादा ही..। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बहुत ही बेकार कपड़े। वहीं एक यूजर ने लिखा कि ऐसे कपड़े वार्डरोब में होने से लोगों को यह डिसकरेज कर रही हैं।