Kareena Kapoor In Lakme Fashion Week 2019: जब बात फैशन और स्टाइल की आती है तो सबसे पहला नाम करीना कपूर का ही आता है। अपने स्टाइल से वह हर किसी को इंप्रेस कर लेती है। एक बार फिर वह लैक्मे फैशन वीक में अपने स्टाइल के कारण सुर्खियों में आ गई है।
लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन करीना कपूर ने फेमस डिजाइनर शांतनू और निखिल के शो की शोस्टॉपर बनी। वह काफी स्टाइलिश और ग्मैमरस अंदाज में नजर आईं।
करीना कपूर के लुक की बात करें तो वह ब्लैक कलर के इस ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट गाउन में नजर आईं, लेकिन करीना के इस गाउन में जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा वह था गाउन का हाई साइड स्लिट।
Image Source : yogen shahKareena kapoor
इस एक्सेस थाई-हाई स्लिट ड्रेस के साथ करीना ने अपने बालों का पोनीटेल बना रखा था और डीप रेड लिपस्टिक वाले लुक में हर ऐंगल से करीना बॉसी नजर आ रहीं थीं।
करीना के इस ड्रेस में लेदर बेल्ट को भी ऐड किया गया था और करीना इस नो अक्सेसरी पावरफुल लुक में भी बेहद सेक्सी नजर आ रहीं थीं।
तैमूर के जन्म के बाद करीना लगभग दो साल का ब्रेक लेकर पिछले साल 'वीरे दी वेडिंग' फ़िल्म से कमबैक कर चुकी हैं। अब वो अक्षय कुमार के साथ
'गुड न्यूज़' और करण जौहर की फ़िल्म 'तख़्त' के लिए चर्चा में रहती हैं।