नई दिल्ली : करीना कपूर हो या फिर मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और फैशनसेंस से हर किसी को पीछे छोड़ देती है। यह दोनों सेलेब्रिटी आज के समय में फैशन आइकन बन चुकी है। जो कि अपने लुक से हर किसी को अपना दीवाना बना देती है। मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर हर एक लुक में बेस्ट नजर आती है फिर चाहे जिम, एयरपोर्ट या फिर किसी इवेंट या पार्टी में है। हाल में ही करीना और मलाइका काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। अगर आपका मूड भी गर्मियों के मौसम में कुछ एथनिक के पैंट टाइप ट्राई करना है तो आप इन दोनों स्टार्स के लुक को ट्राई कर सकती है।
करीना कपूर के लुक की बात करें तो वह यैलो कलर के आउटफिट्स में नजर आईं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
करीना कपूर ने ALIX कलेक्शन का वन शोल्डर यैलो कलर का टॉप पहना था। जिसके साथ Zara कलेक्शन का यैलो कलर का पैंट पहना था। जिसमें वह काफी हॉट नजर आ रही थी।
करीना ने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और और हेयरस्टाइल में लोअर पौनीटेल बनाई हुई थी। इस लुक में करीना काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।