1 लाख से भी ज्यादा कीमत की जैकेट पहनकर करीना कपूर, मलाइका और अमृता के साथ जिम में बहा रही हैं पसीना
करीना कपूर के लुक की बात करें तो वह जॉगिंग शूट में नजर आईं। उन्होंने महरून कलर की जैकेंट के साथ ब्लैक कलर की जैगिंग पहनी हुई थी। जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी। जानें इस स्टाइलिश जैकेट की कीमत।

करीना कपूर की बात करें तो उन्होंने स्ट्राइप्ड Gucci जैकेट पहनी हुई थी, जिसमें उनका अंदाज सुपर कूल लग रहा था। इस जैकेट की कीमत $1.400 है जो आपको लगभग 1,01,857 रुपये की कीमत में मिलेगी। आमतौर पर करीना Gucci के ही अटायर में देखी जाती हैं। उन्हें इसके बैग्स और टीज़ काफी पसंद हैं।