बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ(Katrina Kaif) अपनी खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बना देती है। इन दिनों वह लैक्मे फैशन वीक में अपने रैंप वॉक के कारण काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। कटरीना कैफ हाल में ही मुंबई में हुई लैक्मे फैशन शो में रैंपवॉक किया। वह फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की शोस्टापर बनीं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।
कटरीना कैफ ट्रेडिशनल अवतार में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने ब्लैक-गोल्डन कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। वह एक प्लेन डीप नेक चोली और हैवी हाई-वेस्टेड ब्लैक लहंगे में नजर आईं। जिसमें गोल्डन धागे से वर्क किया गया था।
कटरीना कैफ इस लुक के साथ न्यूड ग्लोसी लिपस्टिक के साथ, लाइट मेकअप, बोल्ड आईमेकअप के साथ बालों को ओपन किया हुआ था।.
इस लुक के साथ कटरीना ने ज्वैलरी के रुप में हैवी कुंदन नेकलेस, ईयररिंग्स और खूबसूरत सी स्टेटमेंट रिंग पहनी हुई थी।
कटरीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आईं थी। अब वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली हैं।