नई दिल्ली: फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' की सक्सेस पार्टी में कैटरीना कैफ का ये अंदाज देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे। जी हां कैटरीना की दो फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि कैटरीना की दो फोटो काफी अलग है। लेकिन इन दोनों में उनकी ड्रेस काफी काबिले तारीफ है। एक तरफ कैजुअल ड्रेस में कैटरीना रेड पैंट और वाइट टी-शर्ट में नजर आ रही हैं तो वही दूसरी तरफ ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में कैट रेड कलर के फ्रॉक में जलवे बिखेर रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ''टाईगर जिंदा है'' के सक्सेस पार्टी के बाद कैटरीना बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में शामिल हो गई है। कैटरीना का ये लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि सलमान खान और कटरीना कैफ़ स्टारर फिल्म टाइगल जिंदा है में दोनों ने खूब एक्शन और स्टंट्स किए हैं। यह फिल्म डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है।
Image Source : ptikatrina kaif
बता दें कि कैटरीना अपने स्टाइल की वजह से बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसस में से एक है। साथ ही आपको बताते चले कि कैटरीना फिलहाल अपनी आने वाली दो फिल्मों में काफी व्यस्त है वह 'ठग्स ऑफ हिंदुस्ता'' और ''जीरो''