1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इन उपायों से कुछ सेकंड में हटाएं दांतो में लगी लिपस्टिक

इन उपायों से कुछ सेकंड में हटाएं दांतो में लगी लिपस्टिक

कई बार होता है कि जल्दबाजी में लिपस्टिक लगाते समय वह दांत में लग जाती है। जो देखने में आपके पूरे लुक को खराब कर देती है। इससे छुटकार पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स....

lipstick- India TV Hindi
lipstick

नई दिल्ली: कई बार होता है कि जब हम लिपस्टिक लगाते है, तो जल्दबाजी में वह हामरे दांतो में लग जाती है, जो कि देखने में काफी खराब लगती है। जिसे छुड़ा पाना बहुत ही बड़ी मुश्किल बन जाता है।

अगर आपके दांत में कभी लिपस्टिक लग जाएं, तो परेशान होने की जरुरत नहीं। बस अपनाएं ये उपाय और तुंरत पाएं दांत में लगी लिपस्टिक से निजात।

  • हमेशा मैट लिपस्टिक का यूज करें। यह कभी भी इधर-उधर फैलती नहीं है। इसके अलावा अगर दांतो में लिपस्टिक लग जाती है तो क्रीम या फिर सैटिन लिप कलर का इस्तेमाल कर छुड़ा सकते है।
  • आप लिपस्टिक को अपने हाथ की अंगुली से भी निकाल सकते है।
  • लिप लाइनर से भी आप दांत की लिपस्टिक छुड़ा सकते है। या फिर लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर लगाएं। इससे वह बाहर फैलेगी नहीं।
  • आप दांत में लगी लिपस्टिक टिश्यू से भी छुड़ा सकते है। जब भी आप लिपस्टिक लगाएं उससे पहले दांतो में टिश्यू लगा लें। इससे आपका लाभ मिलेगा।
  • मैट लिपस्टिक से भी अच्छा लिक्विड मैट होता है। यह लंबे समय तक रहने के साथ-साथ ज्यादा शाइन भी करता है।
  • होठ को रगड़ लें: लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों को अच्छी तरह से रगड़ लें. अगर होंठ चिकने नहीं है तो लिपस्टिक बह जाती है.
  • लिप ब्रश से एकदम अच्छे से लिपस्टिक लगती है और दांत में दाग भी नहीं लगते।

ये भी पढ़ें:

Latest Lifestyle News