बॉलीवुड एक्ट्रेस, कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' के प्रमोशन में काफी बिजी है। इस फिल्म में कृति के साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, चंकी पांडे भी नजर आएगे। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती हैं। हाल ही में कृति सेनन की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में कृति में रेड कलर की साड़ी पहनी है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
कृति की ये साड़ी आप दिवाली के मौके पर पहन सकती हैं। जैसा कि आप देख रहे हैं यह काफी लाइट वेट साड़ी है। बता दें कि यह मशहूर फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे द्वारा डिजाइन की गई ब्लड रेड कलर की साड़ी है जिसमें कृति बेहद ग्लैमरस और ब्यूटीफुल लग रही हैं।
रेड कलर की इस साड़ी की सबसे खास बात यह है कि इस पर की गई सिल्वर कलर की बारीक इम्ब्रॉयडरी और साड़ी का फ्रिन्ज वाला पल्लू इसे खूबसूरत बना रहा है। बता दें कि इस खूबसूरत साड़ी को कृति ने रेड कलर की हेवी वर्क वाली चोली के साथ पहना है।