नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ही खबर छाई हुई है कौन है श्लोका मेहता? जी हां हर कोई जानना चाहता है कि अंबानी परिवार की होने वाली बहू श्लोका आखिर है कौन? आपके दिमाग में भी कई और सवाल आएं इससे पहले हम आपको बता देते हैं कि श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की सगाई से जुड़ी सारी खबरें।
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की एंगेजमेंट सेरेमनी हुई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। सगाई के बाद अंबानी परिवार ने ग्रांड पार्टी दी। जिसमें क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड इंस्ट्रीज तक के सेलेब पहुंचे।
Image Source : ptiAkash Ambani to be wife Shloka Mehta
पार्टी में शाहरुख खान, एश्वार्या राय बेटी अराध्या के साथ, कैटरीना कैफ, करण जौहर और किरण राव पहुंचीं।
Image Source : ptiAkash Ambani to be wife Shloka Mehta
वहीं क्रिकेट स्टार्स जहीर खान पत्नी सागरिका के साथ, हरभजन सिंह पहुंचे। इन सभी सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। सगाई के बाद आकाश अंबानी और श्लोका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों क्यूट एक्सप्रेशन्स दे रहे हैं।
Image Source : ptizaheer khan and Sagarika Ghatge
लोकल न्यूज वेबसाइट नागपुर टुडे की मानें तो आकाश और श्लोका की शादी साल के अंत तक हो जाएगी। बता दें, श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। वहीं आकाश देश के सबसे धनी उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे हैं। दोनों ही परिवारों ने पहले कुछ भी कहने से इनकार किया था।
Image Source : ptiaishwarya rai bacchan
श्वेता मेहता से जुड़ी खास बातें-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ने के बाद श्लोका ने प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपॉलिजी की पढ़ाई की।
मास्टर्स करने के लिए उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस का रुख किया और लॉ से मास्टर्स किया।
Akash Ambani to be wife Shloka Mehta
डिग्री लेने के बाद 2014 में रोसी ब्लू फाउंडेशन में डायरेक्टर का पद संभाला।
श्लोका कनेक्टफॉर नामक संस्था में को-फाउंडर भी हैं।
ये संस्था एनजीओ की मदद का काम करती है।
Latest Lifestyle News