मलाइका अरोड़ा बॉस लुक में आईं नजर, यूजर्स ने किये ऐसे कमेंट कि आपके भी उड़ जाएंगे होश
मलाइका अरोड़ा बॉस लुक में आईं नजर, यूजर्स ने किये ऐसे कमेंट कि आपके भी उड़ जाएंगे होश
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 04, 2019 12:06 pm IST, Updated : Jun 04, 2019 12:43 pm IST
एक्ट्रेस एंड मॉडल मलाइका अरोड़ा नियॉन पैरेट कलर की ड्रेस में नजर आईं। मलाइका का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मलाइका अरोड़ा
नई दिल्ली: एक्ट्रेस एंड मॉडल मलाइका अरोड़ा नियॉन पैरेट कलर की ड्रेस में नजर आईं। मलाइका का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन साथ ही कई ऐसे लोग हैं जिन्हें मलाइका का यह लुक पसंद नहीं आ रहा और लोगों ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करना शुरु कर दिया। एक यूजर्स ने मलाइका की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि 'अब बूढ़ी हो गई हो, इधर- उधर देखना बंद करो हड्डी खिसक जाएगी।
बता दें कि मलाइका आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। मलाइका अक्सर अपनी नई-नई फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी बोल्ड अवतार में फोटो शेयर की हैं।
मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की स्क्रीनिंग के दौरान अर्जुन ने मीडिया के सामने अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया था।