Christmas 2017: फेंड्स को करना है खुश तो इस क्रिसमस खुद से बनाएं इस तरह का ग्रीटिंग कार्ड
इस क्रिसमस को आप कुछ इस तरह खास बना सकते हैं। अपने करीबी मित्रों को कुछ इस तरह ग्रिटिंग्स भेज सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप एक काम कर सकते हैं आप खुद ग्रीटिंग बना सकते हैं।

इस पेज पर सेंटा की तस्वीर बनाइये। सैंटा की तस्वीर बनाने के बाद इसे कलर से सजा दीजिए। सामने वाले हिस्से पर पूरा पेज सजाने के बाद बीच में तिरछे एंगल से शुभकामना संदेश लिखिए। पीछे वाला पेज भी इसी तरह सजाइये. और हां कार्ड पर क्रिसमस केक बनाना मत भूलें। आपका क्रिसमस विश कार्ड तैयार है।
इन तरीकों से ऑनलाइन बनाएं ग्रीटिंग कार्ड
आप चाहें तो वेबसाइट या सॉफ्टवेयर की मदद से भी कार्ड बना सकते हैं। या आप ये भी कर सकते हैं कि सीधा अपने मोबाइल डिवाइस से कार्ड बना डालिए। हम आपके लिए कुछ फ्री मोबाइल ऐप लाए हैं जो आपके काम में मदद कर सकते हैं।
एंड्रॉयड के लिए क्रिसमस कार्ड्स लाइट
क्रिसमस कार्ड्स लाइट कुछ ऐसे टेंपलेट्स्ट मुहैया कराता है जिसका इस्तेमाल आपके लिए कस्टम ग्रीटिंग कार्ड्स बनाने में किया जा सकता है। बस आप प्रोग्राम को ओपन कर मनचाही तस्वीर अपलोड कीजिए और रंग बिरंगे सजे हुए फ्रेम और टेक्स्ट की मदद से एडिट कर लीजिए।
एंड्रॉयड से ऐसे बनाएं क्रिसमस ग्रीटिंग
iOS और एंड्रॉयड के लिए टॉकिंग सांता
टॉकिंग सांता मशहूर टॉकिंग टॉम ऐप का क्रिसमस वर्जन है। तो क्यों न इसे बनाएं। चलिए देखते हैं कि ये कैसे काम करता है? बस माइक्रोफोन में कुछ बोलिए और सुनिए कि आपने जो कहा है उसे सांता कैसे मजाकिया लहजे में दोहराता है। विश्वास कीजिए, इससे आपके बच्चों का घंटों मनोरंजन होगा।