सिंपल दिखने वाली साड़ी को इस मॉर्डन स्टाइल में पहनकर दिख सकते हैं ग्लैमरस
साड़ी का अपना अलग ही लुक होता है। पैंट स्टाइल साड़ी हो या अलग-अलग साड़ी पल्लू, हम आपको साड़ी ड्रेप करने के कई तरीके बता चुके हैं। लेकिन नए साल में आपका स्टाइल भी कुछ नया और यूनीक होना चाहिए।

आप पल्लू को इस तरह ट्विस्ट देकर भी पहन सकती हैं। इसमें पल्लू को ब्लाउज़ को ऊपर लेने की बजाए कमर से लेते हुए आगे किया गया है। इस स्टाइल के लिए आपको ट्रेंडी ब्लाउज़ कैरी करना होगा। अगर आपको साड़ी कैरी करने में प्रॉब्लम होती है तो आप इस तरह की प्रीस्टीच्ड धोती साड़ी खरीद सकती हैं।