1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सोनम कपूर के ‘वीरे दी वेडिंग’ में सभी नजर आएं व्हाइट आउटफिट्स में, तस्वीरे देख आपका मन भी हो जाएगा खुश

सोनम कपूर के ‘वीरे दी वेडिंग’ में सभी नजर आएं व्हाइट आउटफिट्स में, तस्वीरे देख आपका मन भी हो जाएगा खुश

सोनम कपूर के कज़ि‍न भाई और ‘फगली’ फेम बॉलीवुड एक्ट‍र मोहित मारवा की हाल ही में शादी हुई है। जिसमें सोनम कपूर का पूरा कपूर परिवार, दोस्त और कई बड़े सेलिब्रिटीज़ शामिल हुए।

mohit marwah and antra motiwalas wedding - India TV Hindi
mohit marwah and antra motiwalas wedding

नई दिल्ली: सोनम कपूर के कज़ि‍न भाई और ‘फगली’ फेम बॉलीवुड एक्ट‍र मोहित मारवा की हाल ही में शादी हुई है। जिसमें सोनम कपूर का पूरा कपूर परिवार, दोस्त और कई बड़े सेलिब्रिटीज़ शामिल हुए।

मोहित मारवा की शादी अंतरा मोतीवाला के साथ 20 फरवरी को दुबई में हुई। इस शादी की खास बात थी यहां की ड्रेस की थीम। शादी की थीम शादी की थीम व्हाइट और मेटालिक बेस्ड थी। जिसके चलते कई हसीनाएं व्हाइट गाउन और लहंगा में नजर आईं।

karan johar

दिलचस्प बात ये थी कि मनीष मल्होत्रा के डिजाइन की हुई ड्रेसेज इस शादी समारोह में खास चर्चा में रहीं। 1-2 को छोड़कर सभी ने मनीष मल्होत्रा की डिजायन की हुए ड्रेसेस पहनी थी। जानिए किसने क्या पहना।

sonam kapoor

सोनम कपूर ने अपने भाई की शादी में व्हाइट ड्रेस न पहनकर यैलो कलर की साड़ी पहनी। हेयर स्टाइल में उन्होंने फ्लावर लगाया हुआ था।

rhea kapoor

सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने ब्लैक और रेड कॉम्बिनेशन में ड्रेस पहनी थी।

khushi kapoor

श्री देवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने शादी की पार्टी में एक खूबसूरत सफेद मनीष मल्होत्रा का डिजाइंड लहंगा पहना हुआ था। जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थी।

kaira

संगीत और शादी के फंक्शन में  कायरा आडवाणी बहुत सुंदर लग रही थीं। उन्होंने संगीत में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ सिल्वर कलर का मेटलिक लहंगा पहना और एक अन्य फंक्शन में मेटालिक ड्रेस पहनी थी।

karishma kapoor

करिश्मा कपूर ने भी मनीष मल्होत्रा का डिजायन किया हुए क्लासिक फुल आस्तीन का व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थी।

sri devi

श्री देवी भी किसी से कम नहीं लग रही थी। उन्होंने भी मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजायन किया हुआ व्हाइट लहंगा पहना था।

athiya

अथिया शेट्टी भी इस शादी में शिरकत की। उन्होंने क्रीम कलर का लहंगा पहना हुआ था। जिसे तरुण तहलानी ने डिजायन किया था।

karan kapoor

करण जौहर भी इस शादी में शामिल हुए। उन्होंने भी मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजायन किया हुआ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी।

Latest Lifestyle News