नई दिल्ली: एचटी स्टाइलिश अवार्ड 2018 कल रात यानी गुरुवार को हुआ। जिसमें हर स्टार्स काफी खूबसूरत दिख रहे थे। एचटी स्टाइलिश अवार्ड 2018 में ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, शाहिद-मीरा, सोनाक्षी, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त सहित कई बड़े स्टार्स रेड कारपेट में नजर आए।
एचटी स्टाइलिश अवार्ड हर सेलीब्रिटी के लिए कितना मायने रखता है बुधवार की रात को एक साथ इन सब का एक छत में इकट्ठा होना इस बात का सबूत है।
संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' को लेकर विवादों में घिरी दीपिका पादुकोण भी इस अवार्ड में शिरकत की। उन्होंने साड़ी लुक में नजर आई। जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थी। वहीं शाहिद अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ स्टाइलिश रुक में नजर आए।
दीपिका को जहां इस सेरेमनी में मोस्ट स्टाइलिश इंडियन फीमेल' और शाहिद कपूर को 'मोस्ट स्टाइलिश इंडियन मेल' के अवॉर्ड से नवाजा गया।
सेक्सी शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी एचटी स्टाइलिश अवार्ड में खासकर बहुत ही अच्छी लग रही थीं। कहना गलत नहीं होगा कि उनके इस अंदाज को टक्कर देते कोई एक्ट्रेस नजर नहीं आ रही थी।