निक जोनस के साथ हॉट अंदाज में डिनर डेट पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, पहनी ये खूबसूरत ड्रेस
प्रियंका के फैन को यह खबर खुशी के साथ-साथ दुखी भी कर सकती है कि उनकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निक जोनस से शादी करने वाली है। प्रियंका की शादी को लेकर जितनी भी अटकले लगाई जा रही थी अब इस पर विराम लगाते हुए यह कह सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

हाल ही में एक कार्यक्रम में प्रियंका ने निक से सगाई वाली बात पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा। इस बारे में बताते हुए प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि- 'मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में मैं ज्यादा बाहर नहीं बताना चाहती। मैं एक लड़की हूं और यह मेरा अधिकार है कि मैं उसे अपने पास ही रखूं। मेरा परिवार, मेरे दोस्ती, मेरे रिश्ते ऐसी चीजें है, जिन्हें मुझे डिफेंड या किसी को समझाना नहीं है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का टीवी शो ‘क्वांटिको’ अब खत्म हो गया है। सलमान ख़ान के साथ ‘भारत’ फ़िल्म से अलग होने के बाद प्रियंका चोपड़ा क्रिस प्रैट के लीड रोल वाली हॉलीवुड फ़िल्म 'काउबॉय निंजा वाइकिंग' के लिए चर्चा में रहीं लेकिन, फिलहाल इस फ़िल्म के अभी आगे टलने की ख़बर आ चुकी है।
बड़ा सवाल है कि क्या प्रियंका और निक की शादी के लिए ही 'काउबॉय निंजा वाइकिंग' की शूटिंग टाली गयी है? ज़ाहिर है इन सबके जवाब के लिए हमें थोड़ा इंतज़ार करना होगा! शुक्रवार देर शाम प्रियंका और निक के साथ प्रियंका की मॉम भी इस दौरान मौजूद रहीं।(