भाई सिद्धार्थ की शादी अटेंड करने के लिए मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा, मंगलसूत्र फ्लॉंट करती आईं नजर
मुंबई एयरपोर्ट में भी प्रियंका लेमन यैलो कलर के आउटफिट्स में नजर आईं। वह मुंबई अपने भाई सिद्धार्थ की शादी अंटेड करने के लिए पहुंची है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में भी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनका मंगलसूत्र भी नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है कि Plane = Sleep।
प्रियंका के मंगलसूत्र की बात करें तो यह चार कटे हुए डायमंड एक पैंडल में लगे हुए है। जिसमें माला ब्लैक और गोल्ड दानों से मिकर बनी है।
आपको बता दें कि प्रियंका ने पिछले साल अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। प्रियंका-निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन से शादी कीष जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी।
शादी के बाद ये क्यूट कपल हमेशा सुर्खियों में बना रहता है।