नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 -3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधन वाले हैं। जहां निक जोनस कई दिन पहले ही भारत आ चुके हैं और प्रियंका के साथ समय बिता रहे हैं वहीं शादी में शरीक होने के लिए आज उनके भाई जो जोनस और भाई की मंगेतर सोफी टर्नर भी चुके है। बीते सोमवार की रात को प्रियंका और निक को पूरे परिवार और करीबी दोस्तों के साथ डिनर करते हुए स्पॉट किया गया।
डिनर पार्टी के बाद निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो पर उन्होंने लिखा- 'मुंबई नाइट्स'। बता दें कि कपल की डिनर पार्टी में आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा भी साथ नजर आए।
प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो उन्होंने रोज कलर में स्कर्ट और टॉप पहना हुआ था। जिसमें वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही थी। लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और हेयर ओपन किए हुए थे। इसके साथ खूबसूरत सा शोल्डर बैग ले रखा था। यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया।
प्रियंका चोपड़ा अपने लुक के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। उनकी हर एक लुक की कीमत लाखों रुपए होती है। अब प्रियंका के इस लुक की बात करें तो वह कैसे कम हो सकती है।
Image Source : michelle masonmichelle mason
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने यह खूबसूरत स्कर्ट और टॉप michelle mason ब्रांड का है। कीमत की बात करें तो Bias Skirt 40,638 रुपए वहीं Asymmetrical Cami 27,633 रुपए की है। यानी की प्रियंका के इस आउटफिट्स की कीमत करीब 68 हजार रुपए है।
वहीं प्रियंका के बैग की बात करें तो वो Chanel ब्रांड का है। जिसकी कीमत $4,900 यानी करीब 3,45 रुपए है।
Image Source : Sergio Rossi Sergio Rossi sandle
वहीं उनकी खूबसूरत सैंडल की बात करें तो वह Sergio Rossi ब्रांड की है। जिसकी कीमत € 645,00 यानी करीब 51 हजार रुपए है।