1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. प्रियंका चोपड़ा को सास ने दिए 170 हीरों से जड़े हुए झुमके, कीमत इतनी कि दुल्हन के आ जाएंगे सारे गहने

प्रियंका चोपड़ा को सास ने दिए 170 हीरों से जड़े हुए झुमके, कीमत इतनी कि दुल्हन के आ जाएंगे सारे गहने

दोनों की शादी की खबरों के बीच ये खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड बबल की एक खबर के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा को उनकी सास यानि निक की मां डेनिस जोनस की तरफ से एक बेहद प्यारा और बेशकीमती गिफ्ट दिया गया है।

Priyanka- India TV Hindi
Priyanka

नई दिल्ली: देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध गए है। जिसके बाद देशी गर्लव हमेशा के लिए विदेशी बहू हो चुकी है। आपको बता दें कि कौथोलिक रीति-रिवाज के साथ 1 दिसंबर को दोनों ने शादी की है। इसके साथ ही 2 दिसंबर को हिंदू धर्म से दोनों शादी के बंधन में बंध गए है। इस रॉयल वेडिंग सेरेमनी में दोनों के परिवार वाले शामिल हुए थे।

दोनों की शादी की खबरों के बीच ये खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड बबल की एक खबर के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा को उनकी सास यानि निक की मां डेनिस जोनस की तरफ से एक बेहद प्यारा और बेशकीमती गिफ्ट दिया गया है।

 

जोनस परिवार ने अपने घर अपनी दूसरी बहू का बड़े ही प्यार से स्वागत किया है। खबर के मुताबिक डेनिस जोनस ने अपनी बहू प्रियंका को एक बेहद ही गॉर्जियस ईयररिंग्स भेंट में दिए हैं। ये ईयररिंग कोई आम नहीं है बल्कि बेहद खास है।

इनकी कीमत की बात करें तो यह 79,500 डॉलर बताई जा रही है जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत लगभग 55.46 लाख रुपए है। इसका वजन 6.7 कैरेट है जिसमें 170 स्टोन जड़े हुए हैं।

Latest Lifestyle News