1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अपनी सगाई के बाद पहली बार कुछ इस अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

अपनी सगाई के बाद पहली बार कुछ इस अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी इंगेजमेंट के बाद पहली बार कुछ खास अंदाज में नजर आईं। प्रियंका ने पीले रंग का कोट और ब्लू जिंस पहनी हुईं थी और इस खास अंदाज में प्रियंका काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थीं।

<p>priyanka chopra</p>- India TV Hindi
priyanka chopra

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी इंगेजमेंट के बाद पहली बार कुछ खास अंदाज में नजर आईं। प्रियंका ने पीले रंग का कोट और ब्लू जिंस पहनी हुईं थी और इस खास अंदाज में प्रियंका काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। आपको बता दें कि इस लुक में प्रियंका को प्रियंका सोनाली बेंद्रे की ननद सृष्टि बहल के घर के बाहर स्पॉट किया गया।  आपको बता दें कि सोनाली बेंद्रे अपनी कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए न्यूयार्क में हैं। आपको बता दें कि फिलहाल प्रियंका सोनाली बोस की फिल्म में खासा बीजी हैं इसलिए वह फिलहाल भारत में ही है।

priyanka chopra

आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने लंदन के पॉप स्टार निक जोनस से भारत में सगाई कर ली। और सोशल मीडिया पर प्रियंका की इंगेजमेंट पार्टी की कई फोटो वायरल हुई। इस फोटो को देखकर आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि निक और प्रियंका दोनों साथ में बेहद खुश और खूबसूरत नजर आ रहे थे।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की हर तरफ सगाई और पार्टी की तस्वीरें छाई हुई हैं। 

priyanka chopra

सगाई के मौके पर प्रियंका ने पीले रंग का सिल्वर कढा़ई का लॉग सूट कैरी किया था। इसके साथ प्रियंका ने सिल्वर रंग की जूतियां और मैचिंग इयरिंग कैरी कर अपने लुक को कंप्लीट किया। रोके के तस्वीरों में विदेशी निक भी देसी गर्ल के रंग में रंगे दिखाई दिए। निक ने इस खास मौके पर सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। सगाई की तस्वीरों में निक और प्रियंका साथ में काफी खूबसूरत लग रहे थे।

priyanka chopra

priyanka chopra

Latest Lifestyle News