Raksha Bandhan 2019: इस रक्षाबंधन पर बहनें हाथों पर लगाएं ये सिंपल और खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स
Raksha Bandhan 2019: इस रक्षाबंधन पर बहनें हाथों पर लगाएं ये सिंपल और खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 14, 2019 10:57 am IST, Updated : Aug 15, 2019 06:29 am IST
रक्षाबंधन के इस पावन त्योहार पर हाथों पर लगाए ये खूबसूरत मेहंदी। देखें कुछ ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स।
Raksha bandhan 2019 latest mehandi designs
Raksha Bandhan Mehndi Designs: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) जैसे खूबसूरत पर्व का इंतजार हर भाई-बहन को बड़े ही बेसब्री से होता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई में रेशम का धागा बांध कर लंबी उम्र की कामना करते है और भाई बहन से उनकी रक्षा करने का वादा करते हैं। यह दिन बहनों के लिए खास होता है। इस दिन वह खूबसूरत तरह से तैयार होती है। ऐसे में अगर मेहंदी (Mehendi Design) नहीं तो फिर आपका श्रृंगार तो अधूरा रहेगा। जहां एक ओर यह आपकी खूबसूरती बढ़ाती है वहीं दूसरी ओर इसे लगाना शुभ माना जाता है। फिर देर किस बात की आप भी लगाएं अपने हाथों में कोई खूबसूरत डिजाइन की मेहंदी।
इन दिनों फ्लोरल मेहंदी का काफी ट्रेंड है। यह कम समय में लगने के साथ-साथ आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा भी देती है। इसमें आपका पूरा भर जाता है।
मोटिफ मेहंदी डिजाइन आज भी महिलाओं के बीच काफी फेमस है। इस डिजाइन में फूल-पत्ती, पशु-पक्षी हाथों में बनाए जाते है। इससे आपका हाथ ज्यादा भरा होता है और न ही खाली।