नई दिल्ली: साल 2018 करीना कपूर, दिशा पटानी जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के हॉट अंदाज का हर कोई दीवाना हुआ। वहीं सेलेब की बेटियां भी हर किसी को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट में सहसे स्टाइलिश और हॉट बन गई। कई स्टार किड्स से बॉलीवुड में डेब्यू किया तो कई अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस के कारण सुर्खियों में रहीं।
ये स्टारडम किडस्म अपने-अपने स्टाइल से लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा रहे है। इस बार स्टारकिड्स वेस्टर्न और ट्रेडिशनल आउटफिट्स में अपना जलवा बिखेरा। जानें आखिर कौन सी स्टारकिड रहीं नंबर वन पर।
जाह्नवी कपूर
दिवंगत श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में धड़क फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती का हर कोई दीवान हो गया, लेकिन स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस देखकर सोनम कपूर, करीना कपूर भी पीछे रह गई।
जाह्नवी कपूर कभी लहंगा चुनरी और साड़ी में कहर बरपाती नजर आईं। वहीं कई इवेंट, फंक्शन में वह वेस्टर्न ड्रेस में अपनी खूबसूरती के जलवे बिखरती नजर आईं। वहीं एयरपोर्ट लुक भी वह काफी स्टनिंग अवतार में नजर आईं।