एक बार फिर शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने अपने फैशन सेंस से दी हर किसी को मात, खुद ही देखें ग्लैमरस तस्वीरें
एक बार फिर सुहाना खान अपने फैशन सेंस के कारण सुर्खियों में आ गई है। देखें उनकी कुछ तस्वीरें।

अनन्या ने कहा, 'मुझे याद है मैं सुहाना के साथ शाहरुख अंकल की माई नेम इज खान के सेट पर गए थे। वो अमेरिका में कोई सीन शूट कर रहे थे। करण को सीन में कुछ लोगों की जरूरत थी जो टहल सकें और फ्रेम को भर सकें। उन्होंने हम दोनों से भी कहा कि हम सीन में आ जाएं। यह सुनकर हम काफी एक्साइटेड हो गए। उन्होंने उस सीन के लिए 7-8 टेक लिए और हमने हर टेक में ओवरएक्टिंग की थी।'
अनन्या ने आगे बताया, 'जब फिल्म रिलीज हुई तो मैं और सुहाना अपने आपको स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित थे लेकिन जब हम देखने गए तो हमारा सीन ही गायब था। फिल्म से हमारे सीन को काट दिया गया था। हम दोनों बहुत दुखी हुए थे।'