शहनाज हुसैन के इन घरेलू टिप्स से रखें हर मौसम में अपनी खूबसूरती बरकरार
शहनाज हुसैन के इन घरेलू टिप्स से रखें हर मौसम में अपनी खूबसूरती बरकरार
India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 09, 2017 12:18 pm IST, Updated : Apr 09, 2017 12:18 pm IST
मशहूर शहनाज हुसैन ने कहा कि हम हर मौसम में सुंदर दिखना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए त्वचा की प्रकृति, मौसम के मिजाज तथा इसकी पोषक जरूरतों के प्रति निरंतर सजग रहना पड़ता है। वसंत ऋतु शुरू होते ही त्वचा रूखी तथा पपड़ीदार हो जाती है। अपनाएं ये घरेलू उपाय.
women
चंदन के दो या तीन बूंद तेल को 50 मिलीलीटर गुलाब जल में मिलाइए तथा इसे प्रभावित स्थान पर लगाइए। त्वचा की खारिश में एपल सिडर विनेगर काफी मददगार साबित होता है। इससे गर्मी की जलन तथा बालों में रूसी की समस्या को निपटने में मदद मिलती है।
नींबू की पत्तियों को चार कप पानी में हल्की आंच पर एक घंटा उबालिए। इस मिश्रण को टाइट जार में रातभर रहने दीजिए। अगली सुबह मिश्रण से पानी निचोड़ कर पत्तियों का पेस्ट बना लीजिए तथा इस पेस्ट को प्रभावित त्वचा पर लगा लीजिए।
एक चम्मच मुलतानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाकर 15-20 मिनट बाद धो डालिए। त्वचा की खारिश में वाईकाबोर्नेट सोडा भी अत्यधिक प्रभावशाली साबित होता है। बायोकाबोर्नेट सोडे तथा मुलतानी मिट्टी एवं गुलाब-जल का मिश्रण बनाकर पैक बना लें तथा इसे खारिश, खुजली चकते तथा फोड़े-फुंसियों पर लगाकर 10 मिनट बाद ताजे स्वच्छ जल से धो लीजिए। इससे त्वचा को काफी राहत मिलेगी।