पूरे देशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया गया। ऐसे में बॉलीवुड और क्रिकेट के स्टार कहां पीछे रहने वाले हैं। इस साल बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने करवा चौथ का त्योहार बहूत ही उत्साह के साथ मनाया। इस खौस मौके में अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, मीरा राजपूत, शिल्पा शेट्टी, ऐश्वर्या राय, सोनाली बेंद्रे से लेकर रवीना टंडन तक ने अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। इस साल अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने अपने घर पर स्पेशल करवा चौथ पार्टी रखी। जिसमें हर एक एक्ट्रेस अपने पति के साथ शामिल हुई। हर कोई लाल रंग के आउटफिट्स में नजर आईं। देखें कौन सेलिब्रिटी किस अंदाज में आईं नजर।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस बार अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखा। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर की। उन्होंने कुछ देर पहले ही अपना करवा चौथ मनाया। प्रियंका ने अपने हाथों में मेहंदी भी लगवाई। उन्होंने चूड़ियों और मेहंदी की फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी में लगाई हैं।
प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी। इस लुक के साथ प्रियंका लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ हाथों में लाल-लाल चूड़ियां पहने हुए नजर आ रही हैं।
निक जोनस से अपने इंस्टाग्राम में पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
Image Source : instragramvirat kohli and anushka sharma
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का इस साल दूसरा करवा चौथ था। जिसे उन्होंने अपने पति और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर रखा। अनुष्का इस खास मौके पर बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी के कलेक्शन से रेड कलर की फ्लोरल साड़ी पहनी। इस लुक के साथ अनुष्का के लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ छोटी सी बिंदी लगाई। इसके साथ ही कानो में हैवी ईयररिंग्स के साथ हाथों में चूड़ियां के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं विराट कोहली ब्लैक कलर की शेरवानी पहने हुए नजर आए।
फेस्टिवल के लिए बेस्ट है सोनम कपूर का लेटेस्ट साड़ी लुक, देखें तस्वीरें
Image Source : yogen shahshahid kapoor and mira rajput
मीरा राजपूत
मीरा राजपूत ने भी अपने पति शाहिद कपूर के लिए व्रत रखा। मीरा राजपूत के लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक-रेड कलर की बांधनी साड़ी पहनी। इस लुक के साथ उन्होंने उन्होंने लाइट मेकअप, पिंक लिपस्टिक के साथ स्टोन वर्क किया हुआ नेकलेस और ईयररिंग पहना। इस लुक में मीरा काफी खूबसूरत नजर आईं।
वहीं शाहिद कपूर डेनिम लुक में नजर आए।
पति पत्नी और वो' के एक्टर्स का रैंप में दिखा जलवा, देखें तस्वीरें
Image Source : instragramshilpa shetty and raj kundra
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने इस बार 10वां करवा चौथ का व्रत रखा। वह अनिल कपूर के घर आयोजित करवा चौथ की पार्टी में अपने पति राज कुंद्रा के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में पहुंची।
शिल्पा के लुक की बात करें तो उन्होंने Pallavi Jaipur के कलेक्शन की खूबसूरत रेड कलर की सिल्क साड़ी पहनी। जिसमें गोल्डन धागों से एंब्राइड्री की गई है। इस लुक के साथ शिल्पा ने स्टाइलिश ब्लाउज पहना। वहीं मेकअप की बात करें तो उन्होंने मिनिमल, न्यूड लिपस्टिक के साथ छोटी सी बिंदी और मांग में सिंदूर के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं कानों में खूबसूरत झुमके और मैचिंग कंगन पहना।
वहीं उनके पति राज कुंद्रा व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा के साथ ब्लैक ओवर कोट पहने हुए नजर आए।
Image Source : instragramsonali bendre
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे ने भी अपने पति गोल्डी बहल की सलामती के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। उन्होंने चांद का दीदार अमिताभ बच्चन के घर से किया। सोनाली के लुक की बात करें तो उन्होंने रेड-गोल्डन कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी। इस लुक के साथ उन्होंने न्यूड लिपस्टिक, छोटी सी बिंदी के साथ अपने लुक को पूरा किया। वह इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
वहीं उनके पति गोल्डी बहल व्हाइट कलर के कुर्ता पायजामा में नजर आए।