नई दिल्ली: मुंह से आने वाली बदबू के लिए हम आराम से माउथवॉश का यूज कर लेते हैं लेकिन क्या आपक पता है सिर्फ ये मुंह की बदबू को ही नहीं बॉडी में पाए जाने वाले गंदगी को भी साफ करती है। अब आप कुछ और सोचें इससे पहले हम आपको बता दें कि इतना सिंपल दिखने वाला माउथवॉश आपके कई तरह के काम आ सकती है। आज हम आपको माउथवॉश से जुड़ी ब्यूटी टिप्स देंगे। जिसका यूज करके आप अपनी सुंदरता को दोगुना कर सकते हैं।
रूसी को करें छूमंतर
ठंडियों में बालों में रूसी की समस्या होना आम है। इस समस्या के लिए माउथवॉश कारगर साबित होगा। बालों को शैंपू के साथ धोने के बाद जड़ों पर माउथवॉश से मसाज करें और फिर पानी से बाल धोकर कंडीशनर करें। हफ्ते में एक बार ऐसा करने से एक महीने बाद रूसी गायब हो जाएगी।
नाखूनों की गंदगी को साफ करें
नाखूनों की गंदगी को साफ करें
नाखूनों में फंगस होने पर वह काले पड़ जाते हैं। इससे निजात पाने के लिए माउथवॉश और सेब के सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर रूई की मदद से नाखूनों पर लगाने से यह समस्या दूर हो जाएगी। ऐसा दिन में 2 बार करें।