श्वेता तिवारी की बेटी का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, यूजर्स कर रहें है तारीफ
श्वेता तिवारी की बेटी का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, यूजर्स कर रहें है तारीफ
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 03, 2019 08:00 am IST, Updated : Oct 03, 2019 08:03 am IST
श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने अपने इंस्टाग्राम में कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह काफी स्टनिंग नजर आ रही हैं। देखें तस्वीरें
Palak Tiwari
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। हाल में ही पलक ने अपने इंस्टाग्राम में कुछ तस्वीरे शेयर की। जिसमें उनका ग्लैनरस लुक देखकर फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।
पलक की लेटेस्ट फोटशूट की बात करें तो वह एक दम अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का स्टाइलिश क्रॉप टॉप के साथ ग्रीन कलर का पैंट पहना हुआ है। इसके साथ ही ऊपर से ब्लैक कलर की जैकेट कैरी की हुई है। इस लुक में पलक काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इस लुक के साथ पलक ने मिनमिल मेकअप, बोल्ड आईमेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया हुआ है।
श्वेता तिवारी ने हाल में ही पति अभिनव तोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाए थे कि अभिनय उनकी बेटी पलक के साथ बदसूलकी और मारपीट की है। पलक ने अपने इंस्टाग्राम में काफी लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की थी।