मुंबई: एक्ट्रेस सोला अली खान(Soha ali khan) एक बार फिर से दुल्हन बनी हैं। जी हां रेड कलर का लहंगा पहनकर सोहा अली खान कुणाल कपूर की दुल्हन बनी हैं। आप परेशान हो उससे पहले हम आपको बता दें कि आखिर माजरा क्या है? हाल ही में एक फैशन शो के दौरान एक्टर कुणाल कपूर और सोहा अली खान दुल्हा और दुल्हन के अवतार में रैंप वॉक किये। दोनों को एक साथ देखना वहां मौजूद लोगों के लिए काफी दिलचस्प था। दुल्हन बनी सोहा ने लाल रंग का लहंगा पहना था हुआ था वहीं कुणाल कपूर ने पीले रंग की शेरवानी पहनी थी।
हाल के वर्षों में 'घायल वंस अगेन' और '31 अक्तूबर' जैसी फ़िल्मों में नज़र आ चुकी सोहा अली ख़ान इसके अलावा 'प्यार में ट्विस्ट', 'रंग दे बसंती', 'आहिस्ता-आहिस्ता', 'खोया खोया चांद', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' जैसी दो दर्जन फ़िल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। शादी और बेटी इनाया के जन्म के बाद वो बड़े पर्दे से थोड़ी दूर ज़रूर हो गयी है लेकिन, चर्चा में बनी रहती हैं। बहरहाल, रैंप पर देखें दुल्हन के इस लाल जोड़े में सोहा की एक खूबसूरत तस्वीर!
क्या आप जानते हैं ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी सोहा अली ख़ान ने ऑक्सफ़ोर्ड से मॉडर्न हिस्ट्री की पढ़ाई करने के अलावा लंदन स्कूल ऑफ़ इकॉनोमिक्स और पॉलिटिकल साइंस से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर डिग्री पूरी की है। सोहा ‘The Perils of Being Moderately Famous’ नाम से एक किताब भी लिख चुकी हैं। सोहा ने अपने स्टाइल और लुक से वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।
जैसा कि आप जानते हैं सोहा ने कुणाल खेमू से शादी की है। कुणाल खेमू भी पेशे से अभिनेता हैं। साल 2015 में एक बेहद ही निजी समारोह में शादी करने से पहले यह जोड़ा काफी समय तक लिव इन में भी रह चुका है। इस जोड़ी की एक प्यारी सी बेटी है इनाया। हाल ही में 28 सितंबर को सोहा ने बिटिया इनाया का पहला बर्थडे मनाया था। बहरहाल, सोहा के साथ कुणाल कपूर भी रैंप पर उतरे।
सोहा के हॉबीज़ की बात करें तो उन्हें पेट्स काफी पसंद हैं और इसके अलावा उन्हें पढ़ना भी बहुत अच्छा लगता है। सोहा अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहती हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी सोहा काफी एक्टिव हैं और लगातार अपनी तमाम बातें और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
Latest Lifestyle News