सोनम कपूर अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने फैशन सेंस की वजह से खास सुर्खियों में रहती हैं। सोनम जो भी आउटफिट पहनती हैं वह फैशन ट्रेंड बन जाता है। इसलिए सोनम को बॉलीवुड का फैशन आइकॉन भी कहा जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर सोनम की एक फोटो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में सोनम ऑफ व्हाइट कोट और स्कर्ट में नजर आ रही हैं साथ ही ब्लू कलर का बैग कैरी किये हुए है। यह बैग S'uvimol ब्रांड का है। यह बैग देखने में तो काफी छोटा है लेकिन इस बैग की कीमत आपके होश उड़ा देंगे।
इस बैग की कीमत 2000 डॉलर है लेकिन इंडियन करेंसी में इसकी कुल कीमत 1 लाख 43 हजार 445 रुपये। बता दें कि सोनम कपूर हमेशा से महंगे आउटफिट पहनने और कीमती फैशन एसेसरीज कैरी करने के लिए जानी जाती हैं। इन एसेसरीज को लेकर भी वह काफी सेलेक्टिव नजर आती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें सोनम कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म द जोया फैक्टर को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें सोनम के अपोजिट दुलकर सलमान नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी नॉवेल, द जोया फैक्टर पर आधारित है। साथ ही इसमें अंगद बेदी और संजय कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी।
बता दें कि इससे पहले सोनम की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' रिलीज हुई जिसमें उनके साथ पिता अनिल कपूर और एक्टर राजकुमार राव लीड रोल में थे। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन सोनम के काम को काफी पसंद किया गया था।
Latest Lifestyle News