Sonam Kapoor LooK: सोनम कपूर शादी के तुरंत बाद 'वीरे दी वेडिंग' और 'एक लड़की को देखा ऐसा लगा' में नजर आ चुकी है। जो कि बॉक्स ऑफिस में ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई। लेकिन अपने लुक के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल में ही एक फैशन शो में उनका ट्रेडिशनल अवतार देखने को मिला। जिसमें सिंदूर, गजरा के साथ उनकी खूबसूरती कई गुना और बढ़ गई थी। सोनम कपूर ने ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के लिए रैंप वॉक किया।
सोनम कपूर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। इस खास मौके में सोनम ने खूबसूरत अनारकली सूट पहना।
सोनम कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का अनारकली सूट, प्लाजो और हैवी दुपट्ट ओढ़े दिखीं। खास बात ये रही कि सोनम ने इस रैंप वॉक में सिंदूर भी फ्लॉन्ट किया। इसके साथ लाइट मेकअप बालों में गजरा और हैवी ईयररिंग्स पहने हुए नजर आईं।
Image Source : yogen shahSonam Kapoor
वॉक करते समय सोनम कपूर ने फिल्म 'कलंक' के गाने 'घर मोरे परदेसिया' पर डांस भी किया।
सोनम के अलावा करण जौहर और श्वेता बच्चन, प्रीती जिंटा ने भी रैंप वॉक किया। ये तीनों ही इस फैशन शो के शो स्टॉपर बने। श्वेता को रैंप पर देखने के लिए अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी पहुंचे थे। बिग बी और जया फ्रंट लाइन में बैठकर बेटी को चीयर करते दिखे।
Latest Lifestyle News