नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी 24 फरवरी की देर रात दुबई में निधन हो गया। उनकी मौत को लेकर अपनी संशय जारी है कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई। माना जा रहा था कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुए लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई, लेकिन इस बात पर अभी मुहर नहीं लगी है। दुबई पुलिस अब भी जांच कर रही है।खबरों के अनुसार माना जा रहा था कि उनकी मौंत का कारण कॉस्मेटिक सर्जरी भी हो सकती है। खबरों के अनुसार श्रीदेवी ने करीब 29 कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थी। जिसमें गड़बड़ी हो जाने के कारण कई दवाओं का सेवन भी कर रही थी।दक्षिण कैलिफोर्नियां के कुछ चिकित्सकों ने उन्हें कई डाइट पिल्स लेने के सलाह दी थी और वह इन्हीं दवाइयों का सेवन कर रही थीं। इसके साथ ही वह एंटी एजिंग दवाइयों का सेवन कर रही थीं जिससे उनके खून में गाढ़ापन आने की आशंका जताई जा रही है।ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। जब बॉलीवुड सेलीब्रिटी कॉस्मेटिक सर्जरी के कारण किसी को बदसूरत बना दिया तो किसी को बहुत ही खूबसूरत बना दिया। जानिए ऐसी ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारें में।शिल्पा शेट्टीबॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने नाक की सर्जरी कराई थी। जो कि कामयाब रहीं और वो काफी खूबसूरत हो गई।