नई दिल्ली: सर्दी के मौसम में बाल झड़ना आम बात है लेकिन अगर ये ज्यादा हो जाए तो आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। विंटर के मौसम में ठंड हवा की वजह से स्किन और बाल सुख होने लगते हैं जिसकी वजह से रूसी की समस्या होती है। इन सब में सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब बालों के डैंड्रफ की वजह से आपको अपने दोस्तों के सामने इंसल्ट सहना पड़ता है।
सर्दी के मौसम आपको अपनी बॉडी का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इस सीजन में चेहरे के साथ-साथ बालों को भी खास केयर की जरूरत होती है। इस मौसम में बालों का शुष्क होने से लेकर रूसी की समस्या आम देखने को मिलती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप केमिकल युक्त प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते है, जिससे आपके बालों को और भी नुकसान होता है। ऐसे में घरेलू तरीके से इस समस्या से आप आसानी से छुटकारा पा सकती है।
प्याज का रस
प्याज के रस को 15 मिनट तक स्कैलप पर लगाकर ठंडे पानी से धोएं। नियमित रूप से हफ्ते में 2 बार इसे लगाने से आपके बालों का झड़ना कम हो जाएगा।
आंवले का जूस
रोजाना सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से भी कुछ समय ही बालों का झड़ना बंद हो जाएगा।