Surveen Chawla Godbharai Ceremony Look: बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सुरवीन चावला जल्द ही मां बनने वाली हैं और अपनी प्रेग्नेंसी को खुब इंजॉय भी कर रही हैं। हाल में ही उनकी गोद भराई रखी गई। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। गोदभराई सेरेमनी में सुरवीन काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
सुरवीन चावला के लुक की बात करें तो वह ट्रेडिशनल लुक और वेस्टर्न लुक में नजर आ रही हैं। जो कि हर किसी को पसंद आ रहा है। मां बनने का ग्लो उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। सुरवीन ने गोदभराई के लिए पिंक ब्लाउज के साथ यैलो कलर की साड़ी पहनी। इसके साथ ही गोल्डन ज्वैलरी और लाइट मेकअप के साथ माथे में छोटी सी बिंदी और बालों में खूबसूरत पिंक कलर के फूल उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहे है।
वहीं उनके वेस्टर्न लुक की बात करें तो उन्होंने पीच कलर के गाउन को पहना हुआ है। जो कि उनकी स्किन को और निखार रहा है।