महेश बाबू के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द ही लॉन्च करने वाले हैं अपना फैशन ब्रांड
महेश बाबू के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द ही लॉन्च करने वाले हैं अपना फैशन ब्रांड
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 30, 2019 07:41 am IST, Updated : Jul 30, 2019 10:20 am IST
तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू ने खुलासा किया कि वह सात अगस्त को 'हंबल' नाम से अपना एक कपड़ों का ब्रांड लॉन्च करेंगे।
Mahesh babu
हैदराबाद: तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू ने खुलासा किया कि वह सात अगस्त को 'हंबल' नाम से अपना एक कपड़ों का ब्रांड लॉन्च करेंगे।
महेश ने ट्वीट किया, "हमारी 'हंबल' पहल से आज पर्दा उठ रहा है। आपकी सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए सभी का धन्यवाद। हमारे लिए दि हंबल कंपनी महज कपड़ों का एक ब्रांड नहीं है, बल्कि यह जीवन का एक तरीका भी है। हम आप सभी का हंबल कंपनी के परिवार में स्वागत करते हैं। इसकी लांन्चिंग के लिए सात अगस्त को तैयार रहें।"
यह ब्रांड 'ड्रेस लाइक ए ड्रीम, लीव रियल' टैगलाइन के साथ आएगा।
उल्लेखनीय है कि विजय देवरकोंडा के बाद महेश बाबू दूसरे दक्षिण भारतीय अभिनेता बन जाएंगे, जो अपने कपड़ों का ब्रांड लॉन्च करेंगे।
फिलहाल महेश अपनी आगामी तेलुगू एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सरिलरु नीकेवरु' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह एक सैन्य अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।