नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी एक बेल्ट की वजह से खास सुर्खियों में है। जी हां यह बेल्ट कोई मामूली नहीं है बल्कि लग्ज़री लेबल GUCCI की है। लेकिन सबसे खास बात इस बेल्ट की कीमत है। आप इस बेल्ट की कीमत जानकर आपका दिमाग भी हिल जाएंगा। ये कोई 10 या 20 हजार की नहीं बेल्कि 77 हज़ार की बेल्ट है।
बता दें कि बॉलीवुड एक्टेसेस के मेकअप से लेकर आउटफिट्स तक, हर चीज़ लग्ज़री होती है। इऩ लग्ज़री चीजों की कीमत का अंदाज़ा लगाना भी मुश्किल है। कुछ दिनों पहले ही रानी मुखर्जी एक लाख जैकेट में दिखी थीं।
वहीं सुहाना भी अपने पापा शाहरुख तके जन्मदिन पर 50 हज़ार की सिंपल व्हाइट टी-शर्ट में नज़र आई थीं। कपड़ों के अलावा भी इस स्टार्स की एक्सेसरीज़ भी बहुत महंगी होती है।
यहां बात कर रहे हैं मलाइका अरोड़ा खान की जो हाल ही में अपने दोस्त की बर्थ डे पार्टी में व्हाइट शर्ट, बेल्ट और थाई हाई बूट्स में दिखीं। इस पार्टी में उनके एक्स-हसबेंड अरबाज़ खान और बहन अम्रिता अरोड़ा भी थे. आपको बता दें मलाइका की इस एक बेल्ट की कीमत एक या दो नहीं बल्कि 77 हज़ार की है. डबल जी डिज़ाइन वाली ये बेल्ट लग्ज़री लेबल GUCCI की है। इस बेल्ट की खासियत है इसमें जड़े मोती. ये ब्लैक लेदर से बनी है।