गर्मियों में ऐसे रखें अपने बच्चें के बालों का ख्याल
गर्मियों में ऐसे रखें अपने बच्चें के बालों का ख्याल
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 05, 2017 02:05 pm IST, Updated : Jun 05, 2017 02:05 pm IST
माता-पिता के लिए अपने बच्चों के बालों की देखभाल करना जरूरी है। गर्मी के महीनों में किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से बचने के लिए बालों को साफ रखना चाहिए। जानइए कुछ टिप्स के बारें में...
hair
प्राकृतिक तत्वों और मॉइश्चराइजर युक्त उत्पाद का इस्तेमाल करें, जिससे बालों पोषण मिलने के साथ ही कंघी करने में भी आसानी रहे।
बच्चों के खान-पान पर भी ध्यान दें। उनके आहार में फल, पानी और तरल पदार्थो की मात्रा बढ़ाएं।
उन्हें प्रोटीन व विटामिन से भरपूर आहार का सेवन कराएं। बड़े बच्चों को सूखे मेवे जैसे अखरोट और बादाम बेहद पसंद होते हैं, जो उनके बालों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
बच्चों का छायादार जगह में खेलना सुनिश्चित करें और अगर वे बाहर जा रहे हों तो उन्हें कैप पहनाकर या सिर ढककर बाहर भेजें।