India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 17, 2017 01:51 pm IST, Updated : Jul 17, 2017 01:51 pm IST
कई महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए आलू और खीरे के टुकड़े अपनी आंखों पर रखती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ठंडे दूध और बादाम तेल का मिश्रण भी काले घेरे को प्रभावी तरीके से कम कर सकता है। जानिए और घरेलू उपायों के बारें में...
DARK CIRCLE
सेब टैनिक एसिड से भरपूर होता है, जो प्राकृतिक रूप से त्वचा का रंग हल्का करता है, इसलिए आप इसके कंप्रेस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सेब विटामिन बी, विटामिन सी और पोटाशियम युक्त भी होता है, जो त्वचा को गहराई से पोषण देने के लिए जाना जाता है।
कुचली हुई पुदीना की पत्तियां भी आंखों के नीचे के काले घेरे को दूर करने का एक बेहतरीन उपाय मानी जाती है। ये जीवाणुरोधी, एंटिसेप्टिक और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती हैं।
एवोकैडो (रुचिरा) त्वचा के लिए बेहतरीन फल होता है। यह फैटी एसिड, विटामिन ई, विटामिन के और विटामिन बी से भरपूर होता है, जो आंखों के नीचे के कालेपन को कम करने में तुरंत प्रभावी है और त्वचा में भी कसाव लाता है और जवां लुक देता है।
हरसिंगार और जैतून का तेल भी लगाया जा सकता है, हरसिंगार भी सूजन को कम करता है।