नई दिल्ली: बदलती लाइफस्टाइल, अधिक पैसा कमाने की चाहत के लिए बेहतर लुक और खूबसूरत दिखने का ट्रेंड भारतीय पुरुषों में बेहद तेजी से बढ़ रहा है। आज इस फैशन के दौर में यह जरुरी भी है कि वह अपने लुक को लेकर कोई लापरवाही न करें और खुद को स्मार्ट बनाएं।
महिलाओं की तुलना में पुरुषों की त्वचा में अधिक कोलेजन और इलास्टिन होता है, जिससे उनकी त्वचा मोटी और मजबूत होती है। यही कारण है कि उम्र बढ़ने के निशान महिलाओं की तुलना में पुरुषों के चेहरे पर देर से नजर आते हैं। लड़के लड़कियों की तरह अपनी स्किन पर ध्यान नहीं दे पाते है। जिसके कारण उनकी स्किन का रंग काला पड़ जाता है। साथ ही लुक खराब हो जाता है।
अगर आप भी गोरा रंग चाहते है तो आप मार्केट की ओर रुख न करके अपनी किचन की ओर करें। आपकी किचन में ऐसे उपाय मौजूद है। जिन्हें अपनाकर आप आसानी से गोरा रंग पा सकते है। जानिए इन फेस पैक के बारें में।
बेसन और दही का फेसपैक
बेसन और दही को मिलाकर चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन तुंरत साफ होगी। इसके साथ ही एक ग्लो भी आएंगा। इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच बेसन और 3 चम्मच दही डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन में लगा लें। सुख जाने के बाद साफ पानी से धो लें।