A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सर्दियों के इस सीजन में कुछ इस तरह से दिखें स्टाइलिश

सर्दियों के इस सीजन में कुछ इस तरह से दिखें स्टाइलिश

नई दिल्ली: यह समय 1980 के दशक की स्टाइल को अपनाकर फुल आस्तीन वाले कपड़ों, धारीदार शर्ट्स, कोट को पहनने का है। वूनीक की प्रमुख स्टाइलिस्ट भाव्या चावला ने इस सीजन के फैशन ट्रेंड के

winter wear- India TV Hindi
winter wear

नई दिल्ली: यह समय 1980 के दशक की स्टाइल को अपनाकर फुल आस्तीन वाले कपड़ों, धारीदार शर्ट्स, कोट को पहनने का है। वूनीक की प्रमुख स्टाइलिस्ट भाव्या चावला ने इस सीजन के फैशन ट्रेंड के बारे में ये सुझाव दिए हैं:

- साल 2017 में रफल्स का रुझान रहेगा। यह आपकी ड्रेस को रोमांटिक लुक देगा। झालरदार रफल्स ड्रेस खासकर लड़कियां बेहद पसंद करती हैं। यह एक परफेक्ट पार्टी ड्रेस है।

- बेल्ट भी इस सीजन ट्रेंड में रहने वाला है। यह आपके कमर को फ्लैट करने के साथ ही आपकी ड्रेस को स्मार्ट लुक देता है।

- ब्रैलेट्स गर्मियों में पहने जाने के लिए उपयुक्त है। इसे आप कपड़े के अंदर या ऊपर पहन सकती हैं।

- फूली हुई पफ आस्तीन वाली ड्रेस सब पर जंचती है। इसका ट्रेंड इस साल भी कायम रहने वाला है।

- फ्लोरल ड्रेस पिछले कुछ सालों से हमेशा फैशन में बने हुए हैं। रियलिस्टक प्रिंट वाले फ्लोरल ड्रेस देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और

Latest Lifestyle News