नई दिल्ली: विक्टोरिया सीक्रेट एंजल एल्सा होस्क को फैशन शो में दुनिया की सबसे कीमती ब्रा पहनने वाली मॉडल बन गई हैं। जी हां 30 साल की मॉडल ने ऐसी अंडर गारमेंट्स पहनी। जिसमें 2100 से ज्यादा डायमंड लगे हुए थे। जिसमें 71 कैरेट डायमंड का इस्तेमाल किया गया है और इसे बनाने में 930 घंटे का वक्त लगा।
मॉडल एल्सा होस्क हाल ही में उस वक्त चर्चा में आ गईं जब उन्होंने 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 7 करोड़ 19 लाख रुपए की ब्रा पहनकर रैंप वॉक किया।
हाल में ही एल्सा ने इस डायमंड बिकनी को पहनकर रैंप वॉक किया। जिन्हें देखकर लोग अपनी नजरे नहीं हटा सके।
एल्सा की इस खास बिकनी में कई ग्लैमरस फोटोज सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सिल्वर कलर की इस बिकनी में एक दूसरे से जोड़कर डायमंड लगाए गए है। इसके साथ ही एल्सा ने सिल्वर कलर के सैंडल पहनकर खूबसूरती में चार चांद लगा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने व्हाइट कलर के पंख भी लगाए हुए थे।
विक्टोरिया सीक्रेट ने इस बार को अनाउंस भी कर दिया है कि इस तरह की ब्रा जो कि Swarovski किस्ट्रल से बनी होगी। वह कुछ सिलेक्टेड रिटेलर के पास ऑनलाइन 29 नवंबर से मिलने लगेगी। इसकी कीमत की बात करें तो यह 250 डॉलर यानी की करीब 17,960 रुपए में मिल जाएगी।
आपको बता दें कि एल्सा मुख्य रुप से स्वीडन की है। वह पहली बार विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो के लिए साल 2011 में रैंपवॉक किया था। जिसके बाद 2015 में वह विक्टोरिया सीक्रेट की मॉडल बन गई।
Lais Ribeiro wore the 2017 Victoria's Secret fantasy bra,
ऐसा नहीं है कि विक्टोरिया सीक्रेट ने पहली बार फैशन शो में डायमंड की ब्रा पेश की है। इससे पहले 2017 में भी पेश की थी। जिसमें 600 कैरेट के येलो और ब्लू कलर के डायमंड लगे हुए थे। इसे मॉडल न ने पहकर रैंप वॉक किया था।
वहीं 2016 में Jasmine Tookes ने 450 कैरेट डायमंड की बनी हुई ब्रा पहनी थी। जो कि 3 मिलियन डॉलर यानी की करीब 21 करोड़ 55 लाख रुपए थी। इस ब्रा को बनाने में 700 घंटे लगे थे। जो कि 9000 डायमंड से मिलकर बनी थी।
दीपिका के साथ इन अभिनेत्रियों से अपनी शादी में पहना इतने लाख का शादी का जोड़ा, जानिए किसने पहना सबसे मंहगा लंहगा
दीपिका लाल रंग के जोड़े में दिखीं बेहद खूबसूरत, चुनरी में लिखा है बुजुर्गों का आर्शीवाद
सिंधी रीति-रिवाज की इस खास रस्म में भाई और दोस्तों ने फाड़ें रणवीर के कपड़े, तस्वीर हो रही है वायरल
Latest Lifestyle News