नई दिल्ली: मुंबई के सेंट रेगिस होटल में मंगलवार 26 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का दूसरा ग्रैंड रिसेप्शन था जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। ज़ाहिर है सबकी नज़रे दूल्हे दुल्हन यानी विराट और अनुष्का शर्मा पर थीं। लेकिन इस दौरान विराट की ड्रेस को लेकर ब्लंडर मिस्टेक हो गई। जानिए ऐसा क्या हुआ कि दो डिजायनर्स आमने-सामने आ गए।
दरअसल विराट ने मुंबई के रिसेप्शन में नेवी ब्लू कलर का बंदगला कोट पहना हुआ था। जिसे फैशन डिजायनर राघवेंद्र राठौर ने डिजायन किया था, लेकिन सब्यसाची ने इसका क्रेडिट खुद लेने की कोशिश की। जिसके बाद दोनों के बीच तनाव हुआ।
raghvengra and sabya sanchi
सब्यसाची ने ट्वीटर में रिसेप्शन के समय ट्वीट किया कि विराट ने जो ड्रेस पहनी हुई है। वो सब्यसाची केलेक्शन से ली गई है। जिसके बाद राठौर ने एक ईमेल किया, जिसमें उन्होंने भी विराट की ड्रेस का क्रेडिट लिया। जिसके बाद सब्यसांची को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने वह ट्विट तुंरत डिलीट कर दिया।
इसके साथ ही सब्यसाची ने कहा कि उन्हें गलतफहमी हो गई थी। उन्होंने भी इसी तरह का एक आउटफिट बनाया है। जिसके कारण ये गलती हुई। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।
ऐसी थी विराट की ड्रेस
मुंबई रिसेप्शन में विराट ने बंदगला इंडिगो ब्लू कलर का कोट पहना हुआ था। जिसमें हैंड क्राफ्टेड विंटेज गोल्ड बटन लगे थे। वहीं, अनुष्का ने सब्यसाची का ड्रेस ही पहना था। अनुष्का चाहती थी कि वह 'ओल्ड वर्ल्ड ग्लैमर' पहने और इसी वजह से हमने 'जैज' (Jazz) को चुना था, जिसमें स्मोकी ग्रे कलर का टच दिया है। इसके साथ अनुष्का ने कमर में 'बंगाल टाइगर' की बेल्ट पहनी हुई थी। वहीं रहंगे में सिल्वर थ्रेड, सिक्वीन और ऑर्गेंजा फ्लावर्स का यूज किया गया। इसके साथ अनुष्का ने जो दुपट्टा लिया है, वो लखनऊ के कारीगरों ने रेडी किया है।
Latest Lifestyle News