नई दिल्ली: दुनिया में ऐसे जनजातियों को सामने लाओं जो हर किसी से छिपी है। ऐसा ही कुछ फैशन वीक में देखने को मिला। जी हां प्राची देसाई, आथिया शेट्टी और यामी गौतम ने 3 अलग-अलग फैशन डिजायनर के लिए रैंप वॉक किया। जी हां लोट्स मेकअप इंडिया फैशन वीक( Lotus Make-Up India Fashion Week) में ऐसा नजारा देखने को मिला।
फैशन डिजायनर अर्चिता नारायण, पोशप्राइड और WNW जैसे प्रेरित करने वाले डिजायनर्स ने अपने कलर फेब्रिक और तरंगों से हर किसी को दीवाना बना दिया।
इन सभी कलेक्शन में आपको पारसिया और कश्मीर के आउटफिट्स नजर आ जाएंगे।
Lotus Make Up India Fashion Week
फैशन डिजाइनर अर्चिता नारायण ने 'Thallasa' कलेक्शन को पेश किया। जिसका मतलब है समुद्र जो कि पारसिया के आउटफिट्स है। इस खास कलेक्शन को प्राची देसाई ने पेश किया।
Lotus Make Up India Fashion Week
अभिनेत्री प्राची ने लाइम ग्रीन कलर के लहंगे के साथ लाइट मेकअप और बेहतरीन हेयरस्टाइल के साथ काफी खूबूसरत नजर आ रही थी।