1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. लंबे-घने बालों वाली युवती ने बताया क्या है हेयर वॉश का सही तरीका, जानें शैंपू से लेकर बाल सुखाने तक के जरूरी टिप्स

लंबे-घने बालों वाली युवती ने बताया क्या है हेयर वॉश का सही तरीका, जानें शैंपू से लेकर बाल सुखाने तक के जरूरी टिप्स

हेयर वॉश करने का भी एक सही तरीका होता है। घने लम्बे बालों वाले युवती बता रही हैं कि वो अपने बालों को कैसे वॉश करती हैं साथ ही वो शैंपू से लेकर बाल सुखाने तक के जरूरी टिप्स भी बता रही हैं

बाल धोने का सही तरीका- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @YOGA JOURNEY WITH MUSKAN बाल धोने का सही तरीका

लंबे, घने और खूबसूरत बाल हर किसी को पसंद होते हैं, लेकिन इनकी सही देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। कई बार लोग महंगे शैंपू और हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन बाल धोते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो सकते हैं। 'योगा जर्नी विथ मुस्कान' नामक महिला कॉन्टेंट क्रिएटर ने अपने यू ट्यूब पर बताया है कि वे लंबे-घने बालों की केयर कैसे करती हैं।  इस वीडियो में वो बता रही हैं कि बालों को धोने का सही तरीका क्या होना चाहिए और हेयर वॉश के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो, आइए जानते हैं शैंपू करने से लेकर बालों को सुखाने तक का सही तरीका।

क्या है शैंपू करने का सही तरीका?

  • पहले करें बालों में कंघी: शैंपू करने से पहले बालों को हल्के हाथों से सुलझा लें। इससे उलझे बालों की गांठें खुल जाएंगी और धोते समय बाल कम टूटेंगे।

  • बालों को करें पूरी तरह गीला: शैंपू लगाने से पहले बालों और स्कैल्प को अच्छी तरह पानी से गीला करें। इससे शैंपू आसानी से फैलता है और बालों की गंदगी साफ करने में मदद मिलती है।

  • शैंपू को करें डायल्यूट: शैंपू को सीधे स्कैल्प पर डालने के बजाय थोड़े पानी में मिलाकर पतला कर लें। इससे इसे बालों में फैलाना आसान हो सकता है।

  • बालों की करें अच्छी तरह मसाज: शैंपू लगाते समय उंगलियों के पोरों से स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज करें। नाखूनों का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे स्कैल्प में जलन हो सकती है। शैंपू लगाने के बाद उसे थोड़ी देर स्कैल्प पर रहने दें। 

  • बालों को अच्छी तरह धोएं: अब बालों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। ध्यान रखें कि स्कैल्प और बालों में शैंपू का कोई अवशेष न रह जाए।

  • कंडीशनर जरूर लगाएं: बालों की लंबाई और सिरों पर कंडीशनर लगाएं। इसे स्कैल्प पर लगाने से बचें। कुछ मिनट बाद पानी से धो लें।

  • तौलिए से बालों को पोछें: गीले बालों को तौलिए से जोर-जोर से रगड़ने की गलती न करें। इसके बजाय मुलायम तौलिए या माइक्रोफाइबर टॉवल से बालों का अतिरिक्त पानी हल्के हाथों से सोखें।

  • हेयर सीरम का करें इस्तेमाल: बालों को हल्का सुखाने के बाद उनकी लंबाई और सिरों पर हेयर सीरम लगाएं। इससे बालों में उलझन और फ्रिजीनेस कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा यह महिला बता रही हैं कि घने, लंबे और मजबूत बालों के लिए कौन सा 3 गोल्डन रूल्स अपनाती हैं? 

 

 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- सोने के तरीके से भी झड़ सकते हैं बाल, एक्सपर्ट बता रहे हैं बिस्तर पर जाने से पहले कैसे करें हेयर केयर?

 

 

Latest Lifestyle News