1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऑफ-व्हाइट लहंगा साड़ी में आलिया भट्ट ने बिखेरा हुस्न का जलवा, इन टिप्स से आप भी क्रिएट कर सकती हैं ये रॉयल लुक

ऑफ-व्हाइट लहंगा साड़ी में आलिया भट्ट ने बिखेरा हुस्न का जलवा, इन टिप्स से आप भी क्रिएट कर सकती हैं ये रॉयल लुक

अगर आप तीज त्यौहार के लिए रॉयल लुक की तलाश में हैं तो आलिया भट्ट के इस लुक को स्टाइलिंग कर सकती हैं, चलिए जानते हैं कैसे इस लुक को क्रिएट करें?

आलिया भट्ट - India TV Hindi
Image Source : VIRAL BHAYANI आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनका ऑफ-व्हाइट लहंगा साड़ी लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस आउटफिट में आलिया का लुक बेहद एलिगेंट और रॉयल नजर आया। अगर आप भी किसी शादी या खास मौके पर ऐसा ही रॉयल लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो उनकी स्टाइलिंग से कुछ आसान टिप्स ले सकती हैं।

लुक डिटेलिंग्स

  • हेवी एम्ब्रॉयडरी वाली लहंगा साड़ी: आलिया भट्ट ने ऑफ-व्हाइट रंग की एक एलिगेंट और हेवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी या लहंगा साड़ी पहनी हुई है। इस पर बारीक ज़री, एम्ब्रॉयडरी और नेट का काम किया गया है। वहीं, उन्होंने ब्लाउज एक स्ट्रैपलेस स्पेगिटी मॉडर्न स्टाइल का कॉर्सेट जैसा ब्लाउज पहना है, जिस पर चुनटें और नीचे की तरफ एम्ब्रॉयडरी का काम है। सिर पर साड़ी का पल्लू या दुपट्टा एक वेल की तरह रखा हुआ है जो उनके ब्राइडल लुक को पूरा करता है।

Image Source : VIRAL BHAIYANI आलिया भट्ट
  • ज्वेलरी और एक्सेसरीज: आलिया भट्ट ने गले में एक बेहद शानदार और भारी चोकर हार पहना है जिसमें मोतियों और हीरों-कुंदन की कारीगरी है। माथे पर एक खूबसूरत मांग टीका लगाया है। दोनों हाथों में उंगलियों और कलाई को जोड़ने वाली बेहद ट्रेंडी और रॉयल डिज़ाइन की हाथफूल ज्वेलरी पहनी हुई है।

Image Source : VIRAL BHAIYANI आलिया भट्ट
  • हेयर और मेकअप: आलिया ने बीच की मांग के साथ स्लीक बन बनाया था और मेकअप काफी मिनिमल, नेचुरल और ग्लोइंग रखा गया है। उनके मेकअप में ड्यूई बेस, ग्लॉसी पिंक लिप्स और स्मोकी आईज शामिल थीं।

Image Source : VIRAL BHAIYANI आलिया भट्ट

कैसे करें लुक क्रिएट?

इस लुक को क्रिएट करने के लिए, आप एम्ब्रॉयडरी वाले बेज़ सफ़ेद, ऑफ-व्हाइट या क्रीम कलर के लहंगे साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। साथ ही आप इस लुक को इन्हैंस करने के लिए चोकर हार पहन सकती हैं। अगर आपके पास हाथफूल ज्वेलरी नहीं है तो उसकी जगह बैंगल्स का इस्तेमाल करती हैं। मेकअप को आप डुई रख सकती हैं और हेयर स्टाइलिंग में नीट लो बन लुक क्रिएट कर सकती हैं। अगर आप करवा चौथ पर पर देसी लुक आज़माना चाहती हैं तो सोनाक्षी सिन्हा का साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं

जाह्नवी कपूर के ये साड़ी लुक्स हैं फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट, आप भी करें रीक्रिएट

 

Latest Lifestyle News