1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बादाम का तेल या नारियल का तेल: बालों की ग्रोथ के लिए कौन सा ऑयल बेहतर है?

बादाम का तेल या नारियल का तेल: बालों की ग्रोथ के लिए कौन सा ऑयल बेहतर है?

बालों की देखभाल के लिए लोग आजकल कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में नारियल तेल और बादाम के तेल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन एक सवाल जो लोगों के मन में रहता है वो है बादाम का तेल या नारियल तेल बालों की ग्रोथ के लिए क्या बेस्ट है।

बालों की ग्रोथ के लिए कौन सा ऑयल बेहतर है?- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC बालों की ग्रोथ के लिए कौन सा ऑयल बेहतर है?

बालों की देखभाल की जब बात आती है, तो बादाम का तेल और नारियल का तेल का जिक्र जरूर होता है। हेयर केयर के लिए इनका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। ये दो हेयर ऑयल्स हमारी दादी-नानी के नुस्खों का हिस्सा रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि बालों की ग्रोथ के लिए इनमें से "कौन सा तेज बेस्ट है। अगर आप भी बालों की ग्रोथ के लिए बेस्ट हेयरऑयल ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि बादाम का तेल या नारियल तेल बालों की ग्रोथ के लिए क्या बेस्ट है। 

नारियल का तेल
नारियल का तेल बालों के लिए 'सुपरफूड' माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद लौरिक एसिड है। अन्य तेलों के मुकाबले नारियल तेल बालों को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। शोध बताते हैं कि नारियल का तेल बालों से होने वाले प्रोटीन लॉस को कम करता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं और टूटना कम होता है। इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को दूर रखते हैं। 

बादाम का तेल
बादाम का तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E, और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। विटामिन E एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो बालों को धूप, प्रदूषण से बचाता है। यह बालों की लोच सुधारता है, जिससे कंघी करते समय बाल कम टूटते हैं। बादाम का तेल एक बेहतरीन 'एमोलिएंट' है। यह बालों के क्यूटिकल्स को चिकना बनाता है, जिससे बाल चमकदार और सुलझे हुए दिखते हैं। यदि आपकी स्कैल्प पर खुजली या सूजन है, तो बादाम का तेल उसे शांत करने में मदद करता है।

बालों की ग्रोथ के लिए क्या है बेस्ट?
अगर आप बालों की ग्रोथ चाहते हैं, तो नारियल का तेल बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि यह बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है और उन्हें टूटने से रोकता है। जब बाल टूटते कम हैं, तो उनकी लंबाई दिखाई देती है। हालांकि, अगर आपके बाल बहुत पतले हैं और नारियल का तेल उन्हें चिपचिपा बना देता है, तो बादाम का तेल बेहतर है। यह हल्का होता है और बालों को चिपचिपा किए बिना उन्हें पोषण देता है।

Latest Lifestyle News